टॉप न्यूज़

रायगढ़ में वाहन और जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी:शिकायत के बाद मामला सामने आया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में वाहन और जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर युवक ने कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया। जब इसकी शिकायत हुई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और प्रारंभिक जांच में पीड़ितो से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सद्दाम हुसैन 32 साल निवासी बाजीराव पारा विश्वासगढ़ चर्च के सामने और उसका साथी सुरेश मानिकपुरी ने थाना तमनार में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम पणिगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू 38 साल जो वाहन खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है।
दो लोगों से 44 लाख ठगे उसने पहले वाहन खरीदने-बेचने के नाम पर उनसे लगातार रुपये लिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने अपनी जमीन बेचकर भुगतान करने का झांसा दिया और इस बहाने और रकम ले ली। बाद में आरोपी ने अपनी भूमि खसरा नंबर 428/4, रकबा 0.049 हेक्टेयर का 14 अप्रैल 2026 को बिक्री का सौदा भी उनसे कर लिया, लेकिन बाद में पता चला कि उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी गई। ऐसे में कृष्ण कुमार साहू ने सद्दाम हुसैन से 22 लाख रुपये और सुरेश मानिकपुरी से 22 लाख 40 हजार रुपये, कुल 44 लाख 40 हजार रुपये नगद व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त कर धोखाधड़ी की। जांच में कई लोगों से ठगी करना सामने आया मामले में पुलिस ने जांच की तो यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू, मनोज सारथी समेत कई अन्य लोगों के साथ भी वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी कृष्ण कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। स्कोर्पिया-बोलेरो वाहन पुलिस ने जब्त किया आरोपी के बताने पर धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो व एक बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। वहीं पुलिस को प्रारंभिक जांच में अब तक 10-15 पीड़ितों से लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। मामले में अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं और पुलिस आरोपी के आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व अन्य आर्थिक अपराधों में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधों से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मामले में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button