Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से 7 लोग घायल:साइंटिस्ट-रिसर्चर और वनकर्मी सिंघनपुर गुफा पहुंचे थे, सभी अस्पताल में भर्ती
Breaking News

रायगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से 7 लोग घायल:साइंटिस्ट-रिसर्चर और वनकर्मी सिंघनपुर गुफा पहुंचे थे, सभी अस्पताल में भर्ती

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001583743 1778957356
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001583743 1778957356
रायगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शोध करने पहुंचे रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के 4 शोधकर्ता और 1 वैज्ञानिक पर मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 108 और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में अक्सर दूर-दराज से शोधकर्ता अध्ययन और शोध कार्य के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय टीम यहां शोध करने पहुंची थी। टीम में 1 वैज्ञानिक और 4 शोधकर्ता शामिल थे। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ टीम सिंघनपुर गुफा की पहाड़ियों पर चढ़कर शैल चित्रों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों के नाम मधुमक्खियों के हमले में वैज्ञानिक स्मृद्धि (69), ब्रम्हानंद धृतलहरे (27), भाग्यश्री (30), सुमन (35), निहारिका (36) और वन विभाग के रामझरना प्रभारी गितेश्वर पटेल और चौकीदार ईश्वर यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डायल 108 को सूचना दी। इसके बाद वनकर्मियों और डायल 108 की टीम ने घायलों को स्ट्रेचर की मदद से पहाड़ी से नीचे उतारा और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेंजर बोले- स्थिति में सुधार हो रहा इस संबंध में रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से 5 सदस्यीय शोधकर्ता टीम सिंघनपुर पहुंची थी। इसमें 2 पुरुष और 3 महिला सदस्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम सिंघनपुर की पहाड़ी पर शोध कार्य के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

50 से ज्यादा लोगों से 2 करोड़ की ठगी

May 17, 2026

Thief absconds with Rs 1.10 lakh cash and jewellery

May 17, 2026

ग्राम पैरी में अखंड संकीर्तन आज से

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070757
Views Today : 132
Views Last 7 days : 1426
Views Last 30 days : 3918
Total views : 92332
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.