कवर्धा| कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा कला में चोरों ने एक किसान परिवार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गर्मी के कारण परिवार रात में दरवाजे को अधखुला छोड़कर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर के भीतर घुस गए और 1.10 लाख रुपए कैश
.
चोरी का पता तब चला जब सुबह परिवार की बुजुर्ग महिला उठी और देखा कि कमरे का लोहे का दरवाजा बाहर से बांधा गया था। किसी तरह दरवाजा खोलकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। इसके बाद घर के भीतर सामान बिखरा मिला और अलमारी व संदूक से नकदी-जेवर गायब थे। पीड़ित खेल सिंह पटेल ने घटना की शिकायत शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
<
