Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में बुजुर्ग महिला की डंडे से हमला कर हत्या:सिर पर चोट के निशान, नातिन भी जख्मी, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

रायगढ़ में बुजुर्ग महिला की डंडे से हमला कर हत्या:सिर पर चोट के निशान, नातिन भी जख्मी, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
buju mahi 1779006847
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



buju mahi 1779006847
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला और उसकी 9 वर्षीय नातिन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी स्थित मुड़ाटिकरा मोहल्ले में रहने वाली मिरीना लकड़ा (70) शनिवार को अपनी नातिन अगस्तिना लकड़ा (9) के साथ घर में अकेली थी। परिवार के बाकी लोग किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात लोग घर पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला की मौत, बच्ची घायल हमले में मिरीना लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस टीम ने घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बुजुर्ग महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सिर पर वार के मिले निशान पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभवतः डंडे से सिर पर वार किया गया है। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों की जांच जारी इस मामले में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

साइबर ठगों के स्लीपर सेल का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट सिंडिकेट के 3 आरोपी दबोचे, देशभर में दर्ज हैं 60 से अधिक शिकायतें

May 18, 2026

साड़ी बेचने की आड़ में चोरी करने वाला झारखंड का शातिर गिरोह बिलासपुर से गिरफ्तार, छह सदस्य धरे गए

May 18, 2026

बिलासपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक ने रची थी खौफनाक साजिश, चलती गाड़ियों पर पत्थर मारकर ली थी जान, 2 गिरफ्तार

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070858
Views Today : 65
Views Last 7 days : 1634
Views Last 30 days : 4004
Total views : 92596
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.