Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान:सब्जी से लेकर ट्रांसपोर्टिंग का भाड़ा बढ़ा, लिमिटेड डीजल मिलने से ट्रांसपोर्टर परेशान
Breaking News

रायगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान:सब्जी से लेकर ट्रांसपोर्टिंग का भाड़ा बढ़ा, लिमिटेड डीजल मिलने से ट्रांसपोर्टर परेशान

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
petrol mahngai 2 1779703131
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



petrol mahngai 2 1779703131
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। इसका असर सब्जियों की ट्रांसपोर्टिंग से लेकर रोजमर्रा के समानों पर पड़ रहा है। इस माह चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई हैै और रायगढ़ में पेट्रोल 109.03 रुपये व डीजल 102.29 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले किल्लत की अफवाह को लेकर लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों में लगने लगी थी। इसी बीच पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल 101.42 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 104.53 रुपए हो गया है। वहीं डीजल 94.36 रुपए से 97.52 रुपए प्रति लीटर हो हुआ। इसके बाद दूसरी बार पेट्रोल में 90 और डीजल में 95 पैसे की बढ़ोतरी हुई। जिससे बढ़कर पेट्रोल 105.43 रुपए व डीजल 98.47 रुपए हुआ। इसके बाद फिर से इनके दामों में बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल 106.32 व डीजल 99.43 रुपए हो गया। वहीं आज चैथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। जिससे पेट्रोल 109.03 रुपये व डीजल 102.29 रुपये हो गया है। अब इसका सीधा असर लोगों के पर पड़ने लगा है। रोजमर्रा के साथ ही कई तरह से महंगाई बढ़ने लगी है।
सब्जी में 1 रुपये KG भाड़ा बढ़ गया
सब्जी व्यवसायी मिथुन अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सब्जी में भी इसका असर देखा गया है। दूर-दराज से आने वाली सब्जियों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढ़ा दिया गया। ऐसे में सब्जी पर भी 1 रुपये KG के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 1-2 दिन पहले हुआ और फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए।
भाड़ा बढ़ाने की करेंगे चर्चा
जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी ने बताया कि पेट्रोल के दाम सौ रुपये से अधिक हो चुके हैं। इससे हर कोई परेशान है। ऑटो में 1 लीटर पेट्रोल में 20 रुपये का ऑयल भी डलवाना पड़ता है। ऐसे में ऑटो का भाड़ा भी बढ़ाने के लिए चर्चा किया जा सकता है। हांलाकि अभी ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया गया है।
लिमिटेड डीजल की समस्या से जूझ रहे
ट्रांसपोर्टर सतनाम सिंह वाधवा ने बताया कि अभी ट्रांसपोर्ट में भाड़ा तो वैसा नहीं बढ़ाया गया है लेकिन डीजल की किल्लत से परेशान हैं। डीजल बिक्री को लिमिटेड कर दिया गया है। ऐसे में मात्र 2 हजार का डिजल ही दिया जा रहा है। जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यही स्थिति रही तो भाड़ा बढ़ाने को लेकर भी चर्चा किया जा सकता है।
होटल व्यवसाय पर भी पड़ा असर
मेजबान होटल संचालक अत्तहर हुसैन ने बताया कि कमर्सियल सिलेंडर के दाम में वृद्धि होने से पहले ही व्यवसायी परेशान हैं। अब पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इसका असर होटल व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। चावल, दाल व अन्य समान सभी ट्रांसपोर्टिंग माध्यम से यहां आता है, और उनका भाड़ा बढ़ा दिया गया है। जिससे होटल व्यवसायी भी परेशान हैं।
ट्रेवल्स भाड़े में 1-2 रुपये प्रति KM बढ़ाए गए
दिनेश ट्रेवल्स के संचालक दिनेश मेहर ने बताया कि लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ट्रेवल्स कंपनियों पर भी इसका असर है। कई ट्रेवल्स कंपनी के द्वारा पहले की अपेक्षा KM में भी 1-2 रुपये बढ़ाए गए है। इसके अलावा गाड़ियों का भाड़ा भी बढ़ गया है। पहले छोटी गाड़ियों का 8 सौ रुपये तक लिया जाता था, अब वह बढ़कर 1 हजार तक हो गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकानों पर CM-मंत्री की फोटो लगाने की मांग:बांकिमोंगरा नेता-प्रतिपक्ष ने सुशासन तिहार में किया आवेदन, कहा-राजस्व देने वाली दुकानों पर भी हो तस्वीर

May 25, 2026

फर्जी फेसबुक आईडी से महिला की तस्वीर पर अश्लील कमेंट:फोटो किया वायरल, पीड़िता ने गौरेला थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026

कोरबा में घर के अंदर मिली महिला की लाश:पति ने देखा पत्नी को फंदे पर लटका, भागकर किया था लव-मैरिज, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071917
Views Today : 132
Views Last 7 days : 2023
Views Last 30 days : 4982
Total views : 94554
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.