Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी फेसबुक आईडी से महिला की तस्वीर पर अश्लील कमेंट:फोटो किया वायरल, पीड़िता ने गौरेला थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

फर्जी फेसबुक आईडी से महिला की तस्वीर पर अश्लील कमेंट:फोटो किया वायरल, पीड़िता ने गौरेला थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9a1f4e7d d3be 4843 a008 b4067a6ae59e 1779703663374
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9a1f4e7d d3be 4843 a008 b4067a6ae59e 1779703663374
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला को परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला के परिचित सरपंच के नाम पर फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों पर अश्लील टिप्पणियां की और उन्हें वायरल भी कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सरपंच के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इसके बाद महिला ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। फिर आरोपी ने महिला की तस्वीरों पर गलत और आपत्तिजनक कमेंट करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, उसने उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से भी वायरल कर दिया। गौरेला थाने में दर्ज कराई शिकायत जब पीड़िता को इस घटना का पता चला, तो उसने संबंधित सरपंच से संपर्क किया। बातचीत में यह खुलासा हुआ कि सरपंच के नाम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसके बाद, पीड़िता ने गौरेला थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की सहायता से अज्ञात आरोपी की पहचान की जा रही है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने पुष्टि की कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल शिकायत करने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट:एयरपोर्ट पर बढ़ाई जाएगी स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों की तत्काल होगी पहचान

May 25, 2026

बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग:18 हजार मानक बोरे खाक, 10 करोड़ से अधिक का नुकसान

May 25, 2026

झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी…कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:मनेन्द्रगढ़ में श्रद्धांजलि सभा में जुटे दिग्गज,महंत ने नक्सलवाद खत्म होने के दावे पर उठाए सवाल

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071925
Views Today : 145
Views Last 7 days : 2036
Views Last 30 days : 4995
Total views : 94567
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.