![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक व्यापारी के साथ लूट की घटना घटित हुई है। जिसमें 4 नकाबपोशों ने उसका रास्ता रोका और कट्टा अड़ाकर उसके पास रखे 50 हजार रुपये को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिला के सीतापुर में रहने वाला संतोष गुप्ता 45 साल चिल्हर व्यापारी का काम करता है, जो मंगलवार को धान, चावल और महुआ खरीदी के लिए ग्राम चाल्हा, रूवांफूल की ओर अपने हेल्फर नंदकिशोर दास के साथ पिकप वाहन से गया था। चावल महुआ व अन्य समान खरीदी करने के बाद पिकप वाहन से वापस कापू जा रहे थे, कि शाम करीबन 5 – 6 बजे ग्राम रामपुर लम्ती नाला डेम के पास मेन रोड में पहुंचा था। इसी दौरान किसी ने बीच रोड में एक मोटा लकड़ी को रोड में रखकर रास्ता रोक दिया। ऐसे में हेल्फर नंद किशोर दास गाड़ी से उतर कर लकड़ी को हटाने, उसी समय चार नकाबपोश अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए और सीधे कट्टा अड़ाकर व डराते-धमकाते हुए संतोष के पास रखे बैग में लगभग 50 हजार को छीन लिए। गाड़ी की चाभी लेकर गाड़ी के ट्रूल बाक्स की तलाशी लिए इसके बाद संतोष के मोबाईल व गाड़ी की चाबी लेकर गाड़ी को बीच में अड़ाकर खम्हार मार्ग की ओर फरार हो गए।
खम्हार की ओर भागे नकाबपोश
इसी दौरान आगे से आ रही मोटर साईकल सवार द्वारा उनसे पूछा कि क्या बात हो गई। तब संतोष ने मामले की जानकारी उन्हें दी। बाइक सवारो ने बताया कि दो मोटर सायकिल में चार नकाबपोश खम्हार रोड की ओर गए हैं। जिसके बाद रात होने के कारण संतोष वापस अपने घर चले गया और अगले दिन मामले की सूचना पुलिस को देखे हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
<
