Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ का जानकी होटल बना अघोषित बार:बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री, पुलिस ने दी दबिश, MP का मैनेजर अरेस्ट
Breaking News

रायगढ़ का जानकी होटल बना अघोषित बार:बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री, पुलिस ने दी दबिश, MP का मैनेजर अरेस्ट

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001568399 1778782972
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001568399 1778782972
रायगढ़ जिले के जानकी होटल में अघोषित बार की तरह शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब-बीयर की बोतलें जब्त की हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान रोड स्थित जानकी होटल में काउंटर पर रखकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, जहां होटल का मैनेजर सुरेंद्र पटेल (निवासी कटनी, मध्यप्रदेश) मौके पर मौजूद मिला। मौके से शराब और कैश बरामद जांच के दौरान पुलिस को काउंटर पर रखे थैलों में अलग-अलग ब्रांड की 13 बीयर बोतलें और 6 बीयर केन मिली। इसके अलावा अलग-अलग ब्रांड की 4 शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने बिक्री से मिले 500 रुपए कैश भी जब्त किया है। मैनेजर ने स्वीकार की अवैध बिक्री पूछताछ के दौरान आरोपी सुरेंद्र पटेल ने स्वीकार किया कि वह कई सालों से होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत है और वह अवैध रूप से शराब की बिक्री भी कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। लंबे समय से चल रही थी अवैध बिक्री स्थानीय लोगों के अनुसार जानकी होटल में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की जा रही थी। रात के समय यहां शराब खरीदने वालों की भीड़ भी देखी जाती थी, हालांकि पहले कार्रवाई नहीं हो सकी थी। कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर यह होटल संचालित हो रहा था। इस बार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली है। SSP बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब कारोबार, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जानकी होटल में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कलेक्टर ने ली ऑयल कंपनी प्रतिनिधियों की बैठक:ईंधन आपूर्ति करने के निर्देश दिए, जारिकेन में डीजल देने के नियम तय

May 15, 2026

कांग्रेस ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया:वन्यजीव हमले में घायलों के मुआवजे सहित 5 सूत्रीय मांगें, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए

May 15, 2026

फ्यूल के लिए गाड़ियों की लगी लंबी कतार:बिलासपुर में देर रात तक उमड़ी भीड़, कलेक्टर बोले- घबराए नहीं, स्टॉक पर्याप्त है

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070483
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1047
Views Last 30 days : 3663
Total views : 91834
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.