Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रामानुजगंज में बाबा बछराज धाम मार्ग जर्जर, निर्माण ठप:रिवाइज्ड एस्टीमेट के इंतजार में 12 किमी सड़क का काम अटका
Breaking News

रामानुजगंज में बाबा बछराज धाम मार्ग जर्जर, निर्माण ठप:रिवाइज्ड एस्टीमेट के इंतजार में 12 किमी सड़क का काम अटका

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2baa1b0c ec3e 401b a10e 35bec6e63134 1778920002753
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2baa1b0c ec3e 401b a10e 35bec6e63134 1778920002753
रामानुजगंज क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र बाबा बछराज कुंवर धाम जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पिपरोल के समीप सीमा क्षेत्र से पहले बनी डामरीकृत सड़क को लगभग छह माह पूर्व नई सड़क निर्माण के नाम पर उखाड़ दिया था। तब से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क उखड़ी रहने के कारण मार्ग पर धूल, गहरे गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ ने दी निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ अजय कुर्रे ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए संशोधित अनुमान (रिवाइज्ड एस्टीमेट) स्वीकृति हेतु भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क योजना में जोड़ा गया WMM प्रावधान अजय कुर्रे ने बताया कि तीन-चार वर्ष पूर्व जब सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, तब उसमें डब्ल्यूएमएम (WMM) का प्रावधान नहीं था। वर्तमान में सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए योजना में डब्ल्यूएमएम को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के तोरवा पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को पकड़ा:जमानत पर छूटने के बाद नहीं हो रहे थे पेश, कोर्ट ने भेजा जेल

May 17, 2026

तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी चेकिंग:सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में चेकिंग, 433 मामले में 2.15 लाख वसूले गए

May 17, 2026

पुलिस परिवार के बच्चों दिया गया को कैरियर गाइडेन्स:धमतरी में विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स बताए, भविष्य निर्माण पर जोर

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070777
Views Today : 185
Views Last 7 days : 1479
Views Last 30 days : 3971
Total views : 92385
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.