![]()
धमतरी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विशेष कैरियर मार्गदर्शन और प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। “आज के युवा ही देश का भविष्य” थीम के तहत, उन्हें सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में किया गया था। इसका उद्देश्य पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना था, जो अपने जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल कर देश और समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं। बच्चों कोसफलता के मूल मंत्रों के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और सफलता के मूल मंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सरल और प्रेरणादायक तरीके से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। असफलता व्यक्ति को मजबूत, सहनशील, सफल बनाती है:SP पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज के युवा ही देश का भविष्य हैं।” उन्होंने एक अच्छा नागरिक बनने के लिए अच्छे चरित्र और मजबूत व्यक्तित्व के निर्माण को आवश्यक बताया। एसपी परिहार ने सलाह दी कि जिस विषय से डर लगे, उस पर सबसे पहले अधिक मेहनत करके डर को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष और असफलता ही व्यक्ति को अधिक मजबूत, सहनशील और सफल बनाती है। उन्होंने नियमित वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर भी जोर दिया। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर, डॉक्टर, प्रोफेसर, सर्जन और सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने जैसी अपनी इच्छाएं व्यक्त कीं।
<
