Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रामानुजगंज-बड़की महरी सड़क निर्माण से उड़ रही धूल:धूल, घटिया निर्माण और सुरक्षा लापरवाही से ग्रामीण परेशान, जांच की मांग तेज
Breaking News

रामानुजगंज-बड़की महरी सड़क निर्माण से उड़ रही धूल:धूल, घटिया निर्माण और सुरक्षा लापरवाही से ग्रामीण परेशान, जांच की मांग तेज

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
116fe233 8b1f 4204 a2f9 418b772e1246 1778756577614
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



116fe233 8b1f 4204 a2f9 418b772e1246 1778756577614
रामानुजगंज से बड़की महरी तक बन रही राष्ट्रीय राजमार्ग-343 की टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही, घटिया निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की शुरुआत से ही तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। खासकर रामानुजगंज से चोरपहरी तक सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। धूल के गुबार से लोग परेशान स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से पूरे इलाके में दिनभर धूल उड़ती रहती है। धूल के कारण बाइक सवारों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। सड़क किनारे रहने वाले कई लोग धूल के कारण बीमार भी पड़ रहे हैं। “सिर्फ दिखावे के लिए होता है पानी छिड़काव” ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कभी-कभार पानी का छिड़काव कर दिया जाता है, जबकि ज्यादातर समय सड़क धूल से ढकी रहती है। निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मिट्टी डालने के बाद सही तरीके से कंप्रेसिंग नहीं की जा रही है। तकनीकी नियमों के अनुसार सड़क निर्माण में लेयर दर लेयर कंप्रेसिंग जरूरी होती है, लेकिन निर्माण एजेंसी इस प्रक्रिया की अनदेखी कर रही है। लोगों को आशंका है कि जल्दबाजी में बनाई जा रही सड़क कुछ ही समय में खराब हो सकती है। लोगों ने आशंका जताई कि जल्दबाजी में बनाई जा रही यह सड़क कुछ ही समय में उखड़ सकती है, जिससे करोड़ों रुपये की सरकारी राशि व्यर्थ चली जाएगी। उच्चस्तरीय जांच की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण कराने और तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में काम कराने की मांग की है। SDM बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा इस मामले में बलरामपुर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

May 15, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्‍ट ऑनलाइन

May 15, 2026

रायपुर में VIP रोड के क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर मचा बवाल, 40 हजार तक की टिकट, पुलिस जांच में जुटी

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070456
Views Today : 7
Views Last 7 days : 1019
Views Last 30 days : 3635
Total views : 91806
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.