टॉप न्यूज़

रानीपरतेवा-करचाली मार्ग हुआ जर्जर, गड्ढों में भरा पानी



भास्कर न्यूज | मुड़ागांव (कोरासी) रानीपरतेवा से करचाली को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा है। हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क की डामर और गिट्टियां उखड़ गई हैं। गिट्टियां जगह-जगह फैल गई हैं। यह मार्ग क्षेत्र का अहम संपर्क मार्ग है। इससे रोज सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं, मरीज, किसान, व्यापारी, ग्रामीण आते-जाते हैं। देवसरा, द्वारतरा, बम्हनी, पक्तियां के लोग भी इसी सड़क पर निर्भर हैं। सड़क की बदहाली से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के गरियाबंद मुख्यालय में कार्यपालन अभियंता से मिलकर लिखित शिकायत दी गई है। अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि बारिश खत्म होते ही मार्ग की तत्काल मरम्मत और निर्माण शुरू कराया जाए। आवागमन सुचारु हो। संभावित हादसे रुकें। समय रहते सड़क की सुध नहीं ली गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button