Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राज्य सरकार का बड़ा फैसला:पॉक्सो और दुष्कर्म के मामलों में जल्द न्याय के लिए प्रदेश में अब 27 विशेष अदालतें
Breaking News

राज्य सरकार का बड़ा फैसला:पॉक्सो और दुष्कर्म के मामलों में जल्द न्याय के लिए प्रदेश में अब 27 विशेष अदालतें

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigorigorigorigorig10416143839311615326710162 1778876038
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigorigorigorigorig10416143839311615326710162 1778876038
प्रदेश में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों और बलात्कार के मामलों की जल्द सुनवाई और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने प्रदेश में संचालित होने वाली विशेष अदालतों को नए सिरे से अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत पूरे राज्य में कुल 27 विशेष अदालतें होंगी, जिन्हें राशि की व्यवस्था के आधार पर राज्य पोषित और केंद्र पोषित दो श्रेणियों में बांटा गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत द्वारा इसे लेकर अलग-अलग सूचनाएं जारी कर दी गई हैं। अब पॉक्सो और दुष्कर्म से संबधित मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों को दो हिस्सों में बांटा गया है। राज्य पोषित 12 अदालतों में पूरी तरह से केवल बच्चों के यौन अपराध यानी पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी, इनमें बालोद, बलौदाबाजार, भाटापारा, बस्तर (जगदलपुर), धमतरी, कवर्धा (कबीरधाम), कोंडागांव, कोरबा, बेमेतरा, मुंगेली, सारंगढ़ (रायगढ़) और सराईपाली (महासमुंद) शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र पोषित 15 अदालतों में से 11 केवल बच्चों के शोषण के मामलों और 4 विशेष अदालतें दुष्कर्म और बच्चों के शोषण दोनों तरह के मामलों की सुनवाई करेंगी। रायपुर में 4, बिलासपुर में 2 विशेष अदालतें
राजधानी रायपुर में मामलों की संख्या को देखते हुए सबसे ज्यादा 4 केंद्र पोषित विशेष अदालतें बनाई गई हैं, ये केवल बच्चों के शोषण से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। वहीं, न्यायधानी बिलासपुर में भी ऐसी 2 विशेष अदालतें संचालित होंगी। जल्द ट्रांसफर किए जाएंगे केस
इसके अलावा मामलों को जल्द ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं। हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को इस पर तुरंत काम करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देश दिया गया है कि वे जिले के दुष्कर्म से जुड़े मामलों को कटघोरा की विशेष अदालत में भेजें। वहीं रायगढ़ के जिला न्यायाधीश को कहा है कि वे दुष्कर्म के मामलों को रायगढ़ और घरघोड़ा की विशेष अदालत में भेजें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन

June 10, 2026

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073042
Views Today : 5
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 5609
Total views : 96571
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.