Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजस्व-मंत्री भड़ककर बोले-सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो: VIDEO:रायपुर तहसील के अधिकारियों को लगाई फटकार, पहले कर चुके है पटवारी को सस्पेंड
Breaking News

राजस्व-मंत्री भड़ककर बोले-सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो: VIDEO:रायपुर तहसील के अधिकारियों को लगाई फटकार, पहले कर चुके है पटवारी को सस्पेंड

By adminMay 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779779492 screenshot 2026 05 26 115646 1779776897
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot 2026 05 26 115646 1779776897
रायपुर तहसील कार्यालय में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने तहसील ऑफिस का जायजा लिया और आम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। एक महिला ने मंत्री को बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी रजिस्ट्री की कॉपी में सुधार कराने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महिला ने मंत्री को बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उसके घर का नाम किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दिख रहा है। रिकॉर्ड सुधार के लिए वह लगातार पटवारी और अधिकारियों के पास जा रही है, लेकिन उसे सिर्फ घुमाया जा रहा है। महिला ने यह भी कहा कि उसके ससुर बीमार हैं और कार्यालय आने की स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद उसे बार-बार दफ्तर बुलाया जा रहा है। महिला की बात सुनकर मंत्री नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “जनता की सेवा के लिए बैठे हो, कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं।” उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी “सांप की तरह बैठे” रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं करते। मंत्री की सख्ती के बाद अधिकारी तत्काल महिला की शिकायत के समाधान में जुट गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मंत्री लापरवाही के मामले में एक पटवारी को सस्पेंड कर चुके हैं। पटवारी को किया था निलंबित हफ्ते भर पहले रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर लगाया गया था। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के आदेश दे दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए। उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया। शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पहले आरंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अफसर को फटकार लगा चुके हैं। बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अतिक्रमण, अपराध और लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, सफाई, बिजली, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं थी। अतिक्रमण नहीं हटा तो अफसरों पर कार्रवाई राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण चिन्हांकित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने चेतावनी दी कि समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर तहसीलदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीएम को लेकर भी कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। बढ़ते अपराधों पर पुलिस विभाग को फटकार मंत्री टंकराम वर्मा ने नेवरा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी और अन्य वारदातों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही। मंत्री ने पुलिस विभाग को अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार पर भड़के थे बृजमोहन इससे पहले आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए थे । उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली बजाने लगे। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुशासन तिहार में नायब तहसीलदार पर भड़के बृजमोहन,VIDEO: सांसद ने पूछा- कितना पैसा लेते हो, लोगों ने बजाई ताली, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट समोदा हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार (15 मई) को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतें सुनना था, लेकिन मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठा। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त:पहले गृह विभाग के सचिव थे, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

June 10, 2026

जशपुर में सड़क सुरक्षा रील प्रतियोगिता:विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और पेट्रोल देकर सम्मानित किया गया

June 10, 2026

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073075
Views Today : 42
Views Last 7 days : 314
Views Last 30 days : 5646
Total views : 96608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.