![]()
राजनांदगांव में आईपीएल क्रिकेट सीजन के दौरान सट्टेबाजी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना पुलिस ने शिकारीपारा क्षेत्र में दबिश देकर करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी भी फरार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिकारीपारा बंगाली चाल निवासी श्याम यादव (30) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के मैच के दौरान मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी श्याम यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2500 रुपए नकद बरामद किए गए। मोबाइल जांच में खुला करोड़ों का खेल गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस के अनुसार, हर गेंद और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था। मोबाइल डेटा की जांच में करीब 2 करोड़ रुपए के डिजिटल लेनदेन का विवरण मिला है। बैंक खाते किए गए फ्रीज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी से जुड़े बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कर दिया है, ताकि आगे किसी तरह का लेनदेन न हो सके। मुख्य सरगना फरार पुलिस के मुताबिक, पूरे सट्टा रैकेट का मुख्य आरोपी राकेश कुमार उमरे, निवासी समता कॉलोनी पनेका है। वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जेल भेजा गया आरोपी पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी श्याम यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की अपील पुलिस ने लोगों से अवैध सट्टे और ऑनलाइन बेटिंग से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यह आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई और जेल का कारण भी बन सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर देने को कहा गया है।
<
