टॉप न्यूज़

MIC बैठक में इंजीनियरों को 'मक्कार' कहने पर विवाद:बिलासपुर कमिश्नर ने जताई आपत्ति, मर्यादित व्यवहार की दी नसीहत




बिलासपुर नगर निगम की मेयर इन कौंसिल (MIC) की बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब MIC सदस्य बंधु मौर्य ने निगम के इंजीनियरों को ‘मक्कार’ (कामचोर) कह दिया। यह विवाद शनिचरी मंडी से साइंस कॉलेज रोड पर बन रहे नाले के अधूरे काम को लेकर शुरू हुआ। बारिश में लोगों को हो रही परेशानी से नाराज होकर बंधु मौर्य ने यह टिप्पणी की। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने इस बयान पर तुरंत आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ ऐसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। यदि किसी जनप्रतिनिधि को शिकायत है, तो वे सीधे कमिश्नर से बात करें। कमिश्नर ने यह भी साफ किया कि किसी एक की गलती के लिए पूरे विभाग को जिम्मेदार ठहराना गलत है। MIC सदस्य बंधु मौर्य का आरोप बंधु मौर्य ने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि मैंने कोई गाली नहीं दी, ‘मक्कार’ का मतलब कामचोर होता है। उन्होंने कहा कि शहर में करोड़ों रुपये के काम महीनों से अधूरे पड़े हैं। अधिकांश इंजीनियर खुद फील्ड में जाने के बजाय ठेकेदारों के भरोसे काम छोड़ देते हैं, जिससे काम में देरी होती है। ठेकेदार को ब्याज देने के प्रस्ताव पर आपत्ति बैठक में आवास निर्माण करने वाली एक कंपनी (BSB भिलाई) को पुराना ब्याज देने का प्रस्ताव रखा गया। MIC मेंबर प्रकाश यादव ने इस पर कड़ा विरोध जताया। हालांकि, जब अधिकारियों ने बताया कि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, तब मामला शांत हुआ। बैठक में पास हुए मुख्य प्रस्ताव मेयर ने किया बचाव मामला बढ़ने पर मेयर पूजा विधानी ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि बैठक में कोई विवाद नहीं हुआ है। सदस्यों का अपनी बात रखना और बहस करना एक सामान्य प्रक्रिया है। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button