टॉप न्यूज़

मोतीराम चन्द्रवंशी ने गन्ना किसानों के भुगतान का मुद्दा उठाया:कहा- भुगतान अब तक नहीं हुआ, जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया




कवर्धा में आयोजित नवीन गन्ना किसान सदस्यों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरण और कृषक संगोष्ठी के कार्यक्रम में पंडरिया के पूर्व विधायक-पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चन्द्रवंशी ने गन्ना किसानों के भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पंडरिया क्षेत्र के गन्ना किसानों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने इस स्थिति के लिए क्षेत्र के वर्तमान जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। मोतीराम चन्द्रवंशी ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना से जुड़े किसानों का भुगतान पूरा हो चुका है। इसके लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को श्रेय दिया।। भाजपा के भीतर खींचतान की अटकलें पूर्व विधायक की ओर से सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान को लेकर भाजपा के भीतर संभावित मतभेदों की भी चर्चा होने लगी है। हालांकि, किसी एक नेता का बयान पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं माना जाता। इस मामले में अभी तक पंडरिया के वर्तमान विधायक या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button