![]()
राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने निर्माण स्थल से लोहे की छड़ें चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, जबकि चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ‘सनसिटी कॉलोनी’ में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पीड़ित राजकुमार सांखला ने 9 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी निर्माणाधीन साइट से लगभग 70,000 रुपये मूल्य की 10 एमएम की लोहे की छड़ें (14-15 बंडल) चोरी हो गई थीं। पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेन्डर किरो के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मोहारा बाईपास के पास से चोरी का माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय लसेल (21, बेमेतरा), करवा जयदेव उर्फ जयदीप (24, गौरी नगर, राजनांदगांव) और प्रथम हरिहारणों (22, नदई कसेर पारा, राजनांदगांव) के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आदतन बदमाश पकड़ा गया एक अन्य कार्रवाई में, चौकी चिखली पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक आदतन बदमाश के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने रामनगर निवासी शक्ति शर्मा (28) को वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पकड़ा। किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई की। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कैलाश चन्द्र मरई और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
<
