Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में गैस आपूर्ति सामान्य:कलेक्टर ने जमाखोरी, अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
Breaking News

राजनांदगांव में गैस आपूर्ति सामान्य:कलेक्टर ने जमाखोरी, अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f9d52455 1d41 4628 83f5 3934a2093a7f 1776870767176
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f9d52455 1d41 4628 83f5 3934a2093a7f 1776870767176
राजनांदगांव जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को लेकर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने एक समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित गैस एजेंसियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने बैठक में बताया कि जिले में मांग के अनुरूप नियमित आपूर्ति जारी है। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में 98,774 गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की गई थी, जबकि मार्च 2026 में 93,133 सिलेंडर उपभोक्ताओं को प्रदान किए गए। डिलीवरी में देरी पर कलेक्टर ने एजेंसियों को लगाई फटकार समीक्षा के दौरान डिलीवरी में देरी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने तीन प्रमुख एजेंसियों को फटकार लगाई। इनमें मेसर्स जेके एंड संस एचपी गैस (राजनांदगांव), मेसर्स होम प्राइड इंडेन गैस (राजनांदगांव), और मेसर्स प्रोमिनेंट गैस एजेंसी (डोंगरगढ़) शामिल हैं। इन एजेंसियों में बुकिंग के मुकाबले डिलीवरी में विलंब पाया गया, जिसके लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। गैस गोदामों में जमाखोरी और ज्यादा वसूली पर सख्ती कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से गैस गोदामों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने संचालकों को स्पष्ट रूप से कहा कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपभोक्ताओं से डिलीवरी या अन्य सुविधाओं के नाम पर निर्धारित दर से अधिक वसूली न की जाए। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी उपभोक्ता को गैस बुकिंग या डिलीवरी से जुड़ी कोई समस्या हो, तो वे टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 या हेल्पलाइन नंबर 1967 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और जिले की 15 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075185
Views Today : 305
Views Last 7 days : 3149
Views Last 30 days : 9977
Total views : 104206
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.