Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:270 पौवा शराब जब्त, और शांति भंग करने वाले पर कड़ाई , दो आरोपी जेल भेजे गए
Breaking News

राजनांदगांव पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:270 पौवा शराब जब्त, और शांति भंग करने वाले पर कड़ाई , दो आरोपी जेल भेजे गए

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ccf32a04 2132 4b73 9ae6 cb2fd7aed45e 1779434873936
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ccf32a04 2132 4b73 9ae6 cb2fd7aed45e 1779434873936
राजनांदगांव पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लालबाग थाना पुलिस और साइबर टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम बरगा स्थित एक किराए के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और उसकी बिक्री की जा रही है। किराए के मकान में छिपाकर रखी थी शराब सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तलाशी ली। जांच के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों से कुल 270 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 48.600 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 21,600 रुपये है। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मामले में पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव (25) निवासी पेंड्री बस्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। शांति भंग करने वाले युवक पर भी कार्रवाई इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम रेवाडीह में शांति व्यवस्था भंग करने और विवाद की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने अभिषेक शर्मा (28) निवासी तुलसीपुर को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की चेतावनी राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर कुदरगढ़ देवी धाम परिसर में आग:दान पेटी और ज्योति कलश भवन प्रभावित, फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे,लोगों ने बुझाई आग

May 22, 2026

टीएस सिंहदेव को दीपक बैज की नसीहत:कहा- बाबा साहब दिल्ली में करें काम,यहां युवाओं को काम करने दें

May 22, 2026

टीएस सिंहदेव को दीपक बैज की नसीहत:कहा- बाबा साहब दिल्ली में करें काम,यहां युवाओं को काम करने दें

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071545
Views Today : 195
Views Last 7 days : 1982
Views Last 30 days : 4570
Total views : 93781
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.