![]()
सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इस घटना में मंदिर की दान पेटी और ज्योति कलश भवन प्रभावित हुए हैं। आग की शुरुआत मंदिर परिसर में उस स्थान पर हुई जहां श्रद्धालु नारियल फोड़ते हैं और अगरबत्ती जलाते हैं। बताया जा रहा है कि अगरबत्ती से निकली चिंगारी ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और मनोकामना ज्योति कलश भवन तक फैल गई। देखिये मंदिर में लगी आग की तस्वीरें फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर के ऊपरी हिस्से में आग बुझाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। फायर सेफ्टी उपकरण, पानी के स्रोत या रेत की बाल्टी जैसे बुनियादी इंतजाम न होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। लोगों ने मिल कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना में दान पेटी और ज्योति कलश भवन को नुकसान पहुंचा है। दोपहर का समय होने के कारण भीड़ कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला फिलहाल, आग लगने के सही कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कुदरगढ़ धाम सूरजपुर का एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
<
