Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजधानी रायपुर कर्ज लेने में सबसे आगे:बस्तर ने भी चौंकाया, दंतेवाड़ा दूसरे स्थान पर; दुर्ग 21वें और बेमेतरा 16वें स्थान पर
Breaking News

राजधानी रायपुर कर्ज लेने में सबसे आगे:बस्तर ने भी चौंकाया, दंतेवाड़ा दूसरे स्थान पर; दुर्ग 21वें और बेमेतरा 16वें स्थान पर

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 4 1 1776298354
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 4 1 1776298354
पिछले 13 साल में छत्तीसगढ़ में कर्ज लेने और जमा करने की स्थिति बढ़ी है। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बना, लेकिन वर्ष 2013 से स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) में इसका रिकार्ड दर्ज होना शुरू हुआ। वर्ष 2013 में 49,094.75 करोड़ रुपए लोन दिया गया था। जो वर्ष 2026 में बढ़कर 2,77,723.79 करोड़ रुपए तक बढ़ गया है। इसी तरह 13 साल पहले 87,338.98 करोड़ रुपए जमा किए थे, जो अब बढ़कर 3,18,076.97 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की आबादी 3.25 करोड़ अनुमानित है। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति लोन 85,453.47 रुपए और जमा 97,869.84 रुपए बढ़ा है। जमा करने और कर्ज लेने (सीडी अनुपात) के मामले में छत्तीसगढ़ देश में गुजरात के बाद 83.54 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह वर्ष 2013 में जहां हमारा सीडी अनुपात 60 फीसदी था, जो बढ़कर 83.54 हो गया है। इस तरह प्रति व्यक्ति जमा और ऋण के बीच 12,416.37 रुपए का अंतर है। एसएलबीसी के अनुसार प्रदेश के 33 में से 2 जिलों में जमा से 100% से अधिक कर्ज लिया गया। राजधानी रायपुर 129.08 फीसदी के साथ सबसे आगे, दंतेवाड़ा 109.37 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। इस ऋण और जमा अनुपात में बेमेतरा 16वें, दुर्ग 21वें, बालोद 30वें स्थान पर हैं। कोरिया38.08 फीसदी और मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी 39.99 फीसदी के साथ सबसे नीचे बने हुए हैं। भास्कर एक्सपर्ट – डॉ. आरएन सिंह और शराफत अली, आर्थिक विश्लेषक बचत घटी, लोन लेने की आदत बढ़ी कर्ज बढ़ने का बड़ा कारण व्यावसायिक उधारी, हाउसिंग तथा खुदरा लोन में वृद्धि है। निवेश में विकल्प बढ़ा है। इसकी वजह से बचत घटी है, लेकिन लोन और जमा करने की आदत बढ़ी है। इसी वजह से लोग बैंकों में पैसा जमा कम करा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार और बैंकों को बचत के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। अधिकतम प्रति व्यक्ति जमा वाले राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर ग्राम-बैंक, वित्तीय सहकारी के गठन को प्रोत्साहित करना हो। हालांकि, 90.3% का ऋण-जमा अनुपात स्वस्थ माना जाता है, लेकिन 100% से ऊपर है तो जोखिम उठा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075510
Views Today : 519
Views Last 7 days : 2416
Views Last 30 days : 10378
Total views : 104986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.