![]()
राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस चौक-चौराहों पर गाड़ी रुकवाने के बजाय अब डिजिटल ई-चालान पर जोर दे रही है। कैमरों से नियम तोड़ने वालों की पहचान की जा रही है। उनके फुटेज और फोटो निकालकर उन्हें सीधे ई-चालान भेजा जा रहा है। शहर में रोजाना औसतन 5000 ई-चालान भेजे जा रहे हैं। ई-चालान भेजने के बावजूद लोग जुर्माना अदा नहीं कर रहे हैं। इस वजह से पुलिस अब उनके घरों में जाकर गाड़ी जब्त कर रही है। इधर, पुलिस चौक-चौराहों में भी गाड़ियों की जांच कर रही है। इस दौरान जिस भी गाड़ी का दो से ज्यादा चालान है उसे जब्त किया जा रहा है। रायपुर में घर-घर जाकर वसूली, जब्त कर रहे गाड़ियां रिपीटेड चालान वाले वाहन चालकों के घर ट्रैफिक पुलिस की टीम लगातार पहुंच रही है। पुलिस को पता ढूंढने में परेशानी भी हो रही है, क्योंकि कई चालकों के फोन बंद हैं या नंबर बदल चुके हैं। अधिकतर ऐसे हैं जिनका पता ही अधूरा है। जिनसे जुर्माना वसूल किया जा रहा है उन्हें मौके पर ही उसकी रसीद दी जा रही है। जो लोग जुर्माना देने से मना कर रहे हैं उनकी गाड़ियां जब्त कर क्रेन से थाना ले जा रहे हैं। अब तक 5 बाइक जब्त की जा चुकी हैं। बाइक की कीमत 95 हजार और जुर्माना 1.77 लाख रुपए
राजधानी में एक बाइक चालक को 36 बार ई-चालान भेजा गया है। उसकी बाइक करीब 95 हजार की है, लेकिन अब तक 1.77 लाख का जुर्माना हो चुका है। लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पहली बार में 2000 और इसके बाद जितनी बार नियम तोड़ा जाता है 5-5 हजार का जुर्माना किया जाता है। 737 गाड़ियों पर 44175 रिपीटेड चालान दर्ज हैं। क्रेन लेकर घर पहुंच रही पुलिस पुलिस के ही आंकड़ों के अनुसार अभी करीब 1.64 लाख ई-चालान पेंडिंग हैं। इनका जुर्माना अब तक जमा नहीं किया गया है। इनमें 44175 चालान रिपीटेड हैं, यानी वे वाहन चालक जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार नियम तोड़े हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। उनके घर क्रेन लेकर पहुंच रही है। रिपीटेड चालान वाले वाहन मालिकों को तुरंत जुर्माना जमा करने कहा जा रहा है। चेतावनी के बाद भी जो लोग जुर्माना नहीं भर रहे उनकी ही गाड़ियां जब्त हो रही हैं। पेंडिंग चालान में 737 गाड़ी वाले ऐसे हैं, जिन्हें बार-बार नोटिस भेजा गया, लेकिन वे नहीं सुधरे। फोर्स लगाकर ई-चालान पर कार्रवाई जिन वाहन मालिकों का प्रकरण कोर्ट चला गया है। उनके घर जाकर नोटिस तामिल किया जा रहा है। लोक अदालत में जुर्माना जमा करने को कहा जा रहा है। जांच के दौरान जिनका चालान ज्यादा पेंडिंग है उनका वाहन जब्त किया जा रहा है। -विकास कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
<
