Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजधानी में ग्रुप सोलर-मॉडल ने जोर पकड़ा, मिल रही सब्सिडी:दो अपार्टमेंट के 75 परिवार मिलकर लगा रहे सोलर प्लांट, 225 केवी बिजली बनेगी
Breaking News

राजधानी में ग्रुप सोलर-मॉडल ने जोर पकड़ा, मिल रही सब्सिडी:दो अपार्टमेंट के 75 परिवार मिलकर लगा रहे सोलर प्लांट, 225 केवी बिजली बनेगी

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 0521solarpanel 1777159640
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 0521solarpanel 1777159640
राजधानी के अपार्टमेंट में ग्रुप सोलर मॉडल जोर पकड़ने लगा है। दो नए बड़े अपार्टमेंट में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। टाटीबंध की जैनम प्लेनेट रेसीडेंशियल वेलफेयर सोसायटी में 75 परिवार मिलकर करीब 225 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगा रहे हैं। वहीं, डीडी नगर के कंचन अश्व अपार्टमेंट में 22 परिवार मिलकर 60 किलोवॉट का सोलर प्लांट स्थापित कर रहे हैं। दोनों अपार्टमेंट में रहने वालों को पीएम सूर्यघर योजना से सब्सिडी और नेट मीटरिंग का फायदा होगा। बिजली के व्यक्तिगत उपयोग के बिल में कमी आएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, शहर के अन्य अपार्टमेंट्स से भी इस मॉडल को लेकर पूछताछ बढ़ी है। 20 परिवारों को 225 यूनिट/माह मिल रही मुफ्त बिजली टाटीबंध पार्थिवी पेसेफिक अपार्टमेंट में सोलर सिस्टम की पहल करने वाले गुरु प्रसाद सिंह कहते हैं, हमने 60 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया। इससे 20 परिवारों में से हरेक को महीने में औसत 200-225 यूनिट बिजली मिल रही है। अगर खपत कम होती है तो सरप्लस बिजली ग्रिड में जमा हो जाती है। गर्मी में लोड बढ़ने पर वही जमा यूनिट बिजली बिल को बढ़ने नहीं देतीं। नतीजा पहले जिस फ्लैट का बिल 3500-4000 रुपए होता था, वह अब 1000-1500 रुपए हो गया है। पार्थिवी पेसेफिक के बाद उसी परिसर में एक दूसरी बिल्डिंग में 30 किलोवॉट का 10 परिवारों के लिए सोलर पैनल लगा रहे हैं। दो अन्य अपार्टमेंट में सोलर पैनल के काम शुरू हो गए हैं। अन्य जगहों पर भी इसके लिए चर्चा चल रही है। -बिंबिसार नागार्जुन, नोडल अफसर, पीएम सूर्यघर-पावर कंपनी।
पार्थिवी पेसेफिक का मॉडल एक प्रूफ ऑफ कांसेप्ट है। समस्या जागरूकता और सोसायटी के आंतरिक प्रबंधन की है। जैनम प्लानेट टाटीबंध और कंचन अश्व में ग्रुप सोलर पैनल लग रहे हैं। अन्य अपार्टमेंट से भी लोग संपर्क कर रहे हैं। -चंद्रशेखर रेड्डी, डायरेक्टर, जैविक रिन्युएबल प्रा. लिमिटेड



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074949
Views Today : 29
Views Last 7 days : 2675
Views Last 30 days : 9095
Total views : 103037
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.