Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रसूखदारों ने बंद किया रास्ता, अवैध-प्लाटिंग बताकर चलाया बुलडोजर:बिलासपुर में किसानों ने निगम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- औने-पौने दाम में मांग रहे जमीन
Breaking News

रसूखदारों ने बंद किया रास्ता, अवैध-प्लाटिंग बताकर चलाया बुलडोजर:बिलासपुर में किसानों ने निगम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- औने-पौने दाम में मांग रहे जमीन

By adminApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 23t212415801 1776960195
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 23t212415801 1776960195
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के नाम पर नगर निगम के अफसर रसूखदारों के दबाव में काम कर रहे हैं। रसूखदारों ने किसानों की जमीन का रास्ता बंद कर दिया है। वहीं, निगम के अफसरों ने अवैध प्लाटिंग बताकर उनकी जमीन पर बुलडोजर चलवा दिया। किसानों ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रसूखदारों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ भवन अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि तिफरा के सेक्टर डी में लक्ष्मी नारायण, रविनारायण खसरा नं. 1349/2 रकबा 1 एकड़, राजकुमार गुप्ता खसरा नंबर 1349/1 रकबा 55 डिस्मिल, राजेन्द्र कुमार पिता झाडु राम खसरा नंबर 1293 रकबा 67 डिस्मिल,दिलहरण खसरा नंबर 1294 रकबा 33 डिस्मिल जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। निगम कमिश्नर के निर्देश पर इस अवैध प्लाटिंग के लिए बनाए गए रास्ते को बुलडोजर से गड्‌ढा खोदकर बंद किया गया है। किसानों ने कहा- दो लाख रुपए डिसमिल में जमीन बेचने बनाया दबाव स्थानीय किसान ने बताया कि बृजेश अग्रवाल की सामने की जमीन को मंजीत सिंह और प्रदीप झा ने खरीदी है। अब वो पीछे के किसानों की जमीन के लिए रास्ता नहीं दे रहे हैं। हम अपनी निजी जमीन पर आने-जाने के लिए रास्ता बनाया है, जिस पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जबकि, मंजीत सिंह और प्रदीप झा उनकी जमीन को दो लाख रुपए में बेचने का दबाव बना रहे हैं। जमीन नहीं देने पर उन्हें रास्ता नहीं देने की धमकी दी जा रही है। किसानों का आरोप रसूखदारों के दबाव में निगम अफसर किसानों का कहना है कि न तो उन्होंने अवैध प्लाटिंग की है और न ही जमीन बेची है। इसके बाद भी उनकी निजी जमीन पर बनाए गए रास्ते पर बुलडोजर चला दिया गया है। उनका आरोप है कि निगम के अफसर रसूखदारों के दबाव में आकर कार्रवाई कर रहे हैं। ताकि वो परेशान होकर अपनी जमीन औने-पौने दाम पर उन्हें बेच दें। व्यापार विहार में हटाया शेड नगर निगम ने व्यापार विहार में सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए शेड को भी हटाने की कार्रवाई की। यहां शेड की वजह से आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी। इस कार्रवाई में भवन अधिकारी अनुपम तिवारी,जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय, सब इंजीनियर आशीष गुप्ता, आशीष पाण्डेय, शिव बहादुर जायसवाल समेत राजस्व विभाग का अमला एवं अतिक्रमण की टीम शामिल रही। भवन अधिकारी बोले- टुकड़ों में बेच रहे थे जमीन
भवन अधिकारी अनुपम तिवारी का कहना है कि सेक्टर डी में बिना अनुमति, ले आउट डायवर्सन के जमीन को टुकड़ो में बेच रहे थे, ऐसे चार प्रोजेक्ट पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत इन अवैध प्लाटिंग में बनाए गए सड़क पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075186
Views Today : 306
Views Last 7 days : 3150
Views Last 30 days : 9978
Total views : 104207
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.