![]()
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन की कमीशनिंग के लिए 9 से 12 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, गोंदिया, इतवारी और बालाघाट रूट की कई लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने 8 मेमू/डेमू ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही दो पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रसमड़ा स्टेशन पर नई मालगोदाम लाइन शुरू होने से अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध होगी। इससे दुर्ग स्टेशन के मालगोदाम संबंधी कार्यों को रसमड़ा स्थानांतरित करने में सुविधा मिलेगी और दुर्ग स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी। 15 घंटे का रहेगा मुख्य ब्लॉक
रेलवे के अनुसार 9 जून को लाइन नंबर-5 पर शाम 6 बजे से रात 10.30 बजे तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। 10 जून को डाउन मेन आउटर लाइन पर इसी अवधि का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद 11 जून को सुबह 11.30 बजे से 12 जून को तड़के 2.30 बजे तक 15 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक रहेगा। दो पैसेंजर ट्रेनें बीच रास्ते से लौटेंगी यात्रियों को सलाह रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की परिचालन स्थिति और समय-सारणी की जानकारी लेने की अपील की है। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
<
