Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘रविवार को सरकारी अस्पतालों में इलाज की क्यों नहीं मिल रही सुविधा’, हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को भेजा नोटिस
Breaking News

‘रविवार को सरकारी अस्पतालों में इलाज की क्यों नहीं मिल रही सुविधा’, हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को भेजा नोटिस

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 12 2025 bilaspur high court 20251220 202424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Chhattisgarh News: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि रविवार को प्रदेश के सरकारी अ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Dec 2025 08:20:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Dec 2025 08:27:40 PM (IST)

'रविवार को सरकारी अस्पतालों में इलाज की क्यों नहीं मिल रही सुविधा', हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को भेजा नोटिस
हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को भेजा नोटिस (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि रविवार को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज की सुविधा क्यों नहीं मिल पा रही है। अवकाश के दिन चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है या नहीं। अवकाश के दिनों में सरकारी अस्पतालों के संचालन की क्या व्यवस्था है। डिवीजन बेंच ने स्वास्थ्य सचिव से शपथ पत्र के साथ सिस्टम संचालन व्यवस्था की जानकारी पेश करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट को स्वत: संज्ञान में लेते हुए लोगों से जुड़े इस मुद्दे को जनहित याचिका के रूप में सुनवाई प्रारंभ की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में जनहित याचिका की सुनवाई हुई। इस दौरान डिवीजन बेंच ने इस बात को लेकर हैरानी जताई कि सरकारी अस्पतालों में अवकाश के दिनों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है।

इमरजेंसी में इलाज का कोई सिस्टम बनाकर नहीं रखा गया है। आपात चिकित्सा विभाग से लेकर सामान्य इलाज की सुविधा भी जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रही है। कोर्ट ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि भारी-भरकम अमला होने के बाद भी जरूरत के समय पर लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। नाराज डिवीजन बेंच ने स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के अस्पतालों में बदहाली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में संचालित हो रहे सरकारी अस्पतालों में रविवार को जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा के शहरी इलाकों में स्थिति अस्पतालों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत और भी बदतर है। रविवार की छोड़िए ग्रामीण इलाकों में सामान्य दिनों में चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।

मीडिया रिपोर्ट में यह सब

बिलासपुर जिले के तखतपुर सीएचसी में फ्रैक्चर के मरीज को भी एक्स-रे के बिना पेन किलर देकर रवाना कर दिया गया। बिल्हा सीएचसी में मशीनें मौजूद थीं, लेकिन टेक्नीशियन नहीं होने से ईसीजी और एक्स-रे नहीं हो सके। कोरबा जिले का कनकी एसएचसी पूरी तरह बंद मिला, जहां इमरजेंसी के लिए संपर्क नंबर तक नहीं था। जांजगीर जिला अस्पताल में भी हालात बेहतर नहीं मिले। इमरजेंसी में सिर्फ एक महिला डाक्टर मौजूद थीं।

उन्होंने कहा कि रविवार को एक्स-रे और सोनोग्राफी की सुविधा नहीं है और मरीजों को केवल पेन किलर की सलाह दी गई। मस्तूरी सीएचसी में डाक्टर मौजूद थे। चेस्ट पेन की शिकायत पर ईसीजी और एक्स-रे कराने से रविवार का हवाला देते हुए मना कर दिया। गंभीर मरीजों को जिला या निजी अस्पताल भेजने की सलाह भी देते रहे। रायपुर और दुर्ग के स्वास्थ्य केंद्रों में भी कमोबेश कुछ इसी तरही की बदहाली नजर आई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.