युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा चारामा पहुंचे:बस्तर में संगठन चुनाव पर कांग्रेस नेताओं से की चर्चा

![]()
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बस्तर दौरे पर कांकेर जिले के चारामा पहुंचे। वे यहां संगठन चुनाव को लेकर चर्चा करने आए थे। बस्तर के प्रवेश द्वार चारामा पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चारामा विश्राम गृह में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें युवा कांग्रेस के आगामी संगठन चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ। चारामा ब्लॉक सरपंच संघ के उपाध्यक्ष और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जय प्रकाश गावड़े ने बैठक की जानकारी दी। बैठक में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के प्रत्याशी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेन्द्र बंजारा ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं और प्रदेश स्तर के कई मुद्दों पर संघर्ष किया है। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। आकाश शर्मा बोले- संगठन चुनाव जल्द मीडिया से बात करते हुए आकाश शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव जल्द शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन के पदाधिकारी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाते हैं। इस बार युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और जिला महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। सदस्यता अभियान और चुनावी प्रक्रिया 10 अगस्त के बाद एक साथ शुरू होगी। शर्मा ने जानकारी दी कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। सदस्यता लेने वाला प्रत्येक युवा छह पदों के लिए मतदान करेगा, जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक होगी और प्रत्येक युवा को अपना नेता चुनने का अधिकार मिलेगा।
Source link




