बालोद | जिले में औद्योगिक विकास की कमी एक बड़ी समस्या है। यहां सहकारी शक्कर कारखाना के अलावा अन्य बड़े उद्योगों का अभाव है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के सीमित अवसर मिल पा रहे हैं। जिले में औद्योगिक इकाइयों के न होने के कारण युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, इसका सामाजिक असर देखने को मिल रहा है। जिले में नए उद्योग स्थापित किए जाएं।
<
