![]()
युवती का अपहरण कर थार वाहन से भागते हुए रास्ते में युवक पकड़ा गया। वह युवती से शादी करने उसे हैदराबाद ले जा रहा था। अपहरण की इस घटना में आरोपी के समेत कुल तीन लोग पकड़े गए हैं, जिसमें आरोपी की गर्लफ्रेंड भी शामिल है। पुलिस तीनों को पकड़ उनके कब्जे से युवती को छुड़ा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी। अंतागढ़ इलाके की 19 वर्षीय युवती कुछ महीने पूर्व भिलाई कार्य करने गई थी। जहां से उसे हैदराबाद की एक टीशू पेपर कंपनी में जॉब मिला। युवती वापस अंतागढ़ आई और इसकी परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सहमति पर वह हैदराबाद उक्त कंपनी में काम करने चली गई, लेकिन युवती को वहां का माहौल ठीक नहीं लगा, जिससे वह महज 15 दिन में काम छोड़ वापस अपने घर अंतागढ़ आ गई। और तीन माह से अपने घर पर रह रही थी। कंपनी में काम करने दौरान युवती का परिचय रंजन मिश्रा से हुआ । रेकी की, फिर घर से अपहरण
घटना को अंजाम देने दोनों युवक थार वाहन लेकर तीन दिन पूर्व कांकेर पहुंचे। गर्लफ्रेंड के साथ मिल तीनों युवती के घर की रैकी स्थिति की जानकारी जुटाई। शाम को घर में कम लोगों के होने की जानकारी मिलने पर प्लान तैयार कर 7 अप्रैल की शाम 5 बजे युवती के घर घुसे। इस दौरान घर में पिता थे और युवती काम कर ही थी। आरोपियों ने युवती को साथ चलने कहा। उसने मना किया तीनों उसका हाथ पैर पकड़ जबरदस्ती उसे थार वाहन में डाल कर फरार हो गए। शादी करने अपहरण की योजना
एएसपी आशीष बंछोर ने बताया आरोपी युवती से शादी करने उसके अपहरण की साजिश रचा था। पूछताछ में सिर्फ फोन कर परेशान व अपहरण करने की बात सामने आई है। इसमें सभी मामलों को लेकर जांच की जा रही है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर थार वाहन को जब्त किया गया है। वाहन किसकी है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
<
