Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवकों ने ऑटो-चालक को लूटा,कार सवारों से लूट की कोशिश:अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड में हथियारबंद बाइक सवारों का आतंक,जांच में जुटी दो जिलों की पुलिस
Breaking News

युवकों ने ऑटो-चालक को लूटा,कार सवारों से लूट की कोशिश:अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड में हथियारबंद बाइक सवारों का आतंक,जांच में जुटी दो जिलों की पुलिस

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 13 at 132315 1778658927
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 13 at 132315 1778658927
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग में कल्याणपुर के जंगल में बीती रात हथियारबंद युवकों ने एक ऑटो चालक से मोबाइल लूट लिया। शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों को युवकों ने रोका और पिस्टल दिखाकर लूटने की कोशिश की, हालांकि कार सवार गाड़ी लेकर भागने में सफल रहे। सूचना पर अंबिकापुर के गांधीनगर एवं सूरजपुर के लटोरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात अंबिकापुर में शादी समारोह से लौट रहे ऑटो चालक कल्याणपुर निवासी धमेंद्र यादव को कल्याणपुर के जंगल में रात करीब 12.40 बजे बाइक सवार दर्जनभर युवकों ने रोका और पिस्टल दिखाते हुए पैसे मांगे। युवकों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। ऑटो चालक धमेंद्र यादव ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, चाहे तो वे चेक कर सकते हैं। धमेंद्र यादव ने अपना मोबाइल निकालकर दे दिया। कार सवारों को लूटने की कोशिश
युवकों ने अंबिकापुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे कार सवार धरमपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल को भी रोककर लूटने की कोशिश की। युवकों ने कार की रफ्तार कम होने पर चालक पर पिस्टल सटा दी। कार चालक ने स्थिति को भांपते हुए कार की स्पीड बढ़ा दी और भाग निकलने में सफल रहे। कार सवारों के तेज रफ्तार में भाग निकलने के बाद लूटपाट कर रहे युवक बाइकों में सवार होकर भाग निकले। संभवतः वे पकड़े जाने के डर से मौके से निकल गए। दो जिलों की पुलिस पहुंची, पूछताछ जारी
घटना की सूचना पर बुधवार सुबह अंबिकापुर गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं लटोरी चौकी प्रभारी अरूण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर प्रतापपुर एसडीओपी अनूप एक्का भी पहुंचे। धमेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी छह बाइकों में सवार थे और 11 से 12 की संख्या में थे। उनमें से चार ने पिस्टल रखा हुआ था। पुलिस मामले में आरोपियांे का सुराग तलाशने की कोशिश में जुटी है। लंबे समय बाद लूटपाट से दहशत
अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग में लूट की घटना लंबे समय बाद हुई है। करीब दो दशक पहले यह मार्ग लूटपाट के लिए कुख्यात था। पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

रायगढ़ में अवैध लकड़ियों से लोड ट्रक पकड़ाई:वाहन को छोड़कर चालक भागा, देर रात नावापारा रोड पर की गई कार्रवाई

May 13, 2026

डेम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत:एमसीबी जिले में पत्नी के साथ रिश्तेदारों के घर आया, हसदेव नदी ऐनीकट में हादसा

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070269
Views Today : 160
Views Last 7 days : 771
Views Last 30 days : 3490
Total views : 91462
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.