भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में पिछले दो दिनों की भीषण गर्मी के बाद बुधवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम 4 बजे के बाद आसमान में बादल छाने से तेज धूप से राहत मिली, लेकिन हवा रुकने और बादलों की मौजूदगी से उमस बढ़ गई। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा था और न्यूनतम तापमान 26° दर्ज किया गया था। इस बदलाव से लोगों को राहत के साथ उमस का सामना करना पड़ा। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है, जिससे सिस्टम पर दबाव दिखा। बुधवार शाम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को फिर तेज धूप रहेगी और तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को हल्की बारिश की संभावना है। सूरज की किरणें भी खतरनाक स्तर पर रहेंगी, जिससे दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। स्थिति संभालने लोड शेडिंग तेज गर्मी का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। 33 केवी शिवरीनारायण फीडर में क्षमता से ज्यादा लोड बढ़ने से तकनीकी समस्या आई। मंगलवार रात 11:12 बजे लोड बढ़ने पर कई इलाकों में लोड शेडिंग करनी पड़ी।
<
