बालोद| हाल के वर्षों में छोटे बच्चों में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ता जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बच्चों की इस लत से सामाजिक व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों के लिए मोबाइल व सोशल मीडिया के उपयोग पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए ताकि बच्चों के मोबाइल उपयोग को नियंत्रित किया जा सके।
<
