Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मोंटफोर्ट और बिरला ओपन माइंड स्कूल को DEO का नोटिस:मनमाना फीस वसूली, महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने पर लगेगा जुर्माना
Breaking News

मोंटफोर्ट और बिरला ओपन माइंड स्कूल को DEO का नोटिस:मनमाना फीस वसूली, महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने पर लगेगा जुर्माना

By adminApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 11 at 145147 1775899386
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 11 at 145147 1775899386
सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 बड़े निजी स्कूल मोंट फोर्ट स्कूल और बिरला ओपन माइंड अंतर्राष्ट्रीय स्कूल को नोटिस जारी कर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। ये स्कूलों पर निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें-कॉपियों का बंडल खरीदने के लिए बाध्य करने, मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने और सीबीएसई नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरगुजा में निजी स्कूलों की तरफ से मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने, निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें और ड्रेस कुछ निश्चित दुकानों से खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य करने समेत कई शिकायतें मिली थीं। दो दिन पूर्व स्कूलों की जांच की गई, इसमें कई शिकायतें मिलीं। डीईओ ने स्कूल संचालकों की बैठक ली थी। बैठक में मोंट फोर्ट स्कूल और बिरला ओपन माइंड स्कूल संचालकों ने स्वीकार किया कि वे निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें चला रहे हैं। ये किताबें निश्चित दुकानों में ही उपलब्ध हैं। DEO ने थमाया नोटिस, मांगा जवाब डीईओ ने मोंट फोर्ट स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा है। जिसमें बताया गया है कि, अभिभावकों की शिकायत की जांच के लिए गुरुवार को एसडीएम ने स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पैरेंट्स मिटिंग में अभिभावकों ने मनमानी के कई आरोप लगाए थे। स्कूल में कक्षा पहली से 8वीं तक निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें चलाई जा रही हैं। सभी किताबें और कॉपियां आशा बुक डिपो और राणा ब्रदर्स से बंडल बनाकर ही खरीदने अभिभावकों को कहा गया। अभिभावकों को मोबाइल मैसेज के जरिए इन दुकानों से ही सामग्री लेने का दबाव बनाया गया। एक अभिभावक ने बताया कि, स्कूल ने किताबों की सूची दी और निर्देश दिया कि, कहां से लेना है। बंडल पूरा न होने पर या एक-दो किताबें कम होने पर भी स्वीकार नहीं किया गया। निरीक्षण में CBSE एफिलिएशन बायलॉज 2018 के क्लॉज का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। नर्सरी से आठवीं तक केवल निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें पढ़ाई जा रही हैं, जबकि 9वीं से 12वीं में भी कुछ ऐसी ही महंगी किताबें अनिवार्य हैं। हर साल एडमिशन फीस वसूली जा रही है, जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत है। शिक्षा सत्र 2025-26 की तुलना में 2026- 27 में सभी मदों में 5 से 14 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई गई। स्कूल के सूचना पटल पर यूनिफॉर्म और किताबों की सूची भी प्रदर्शित नहीं है। प्राचार्य/प्रबंधक से दो दिनों में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर 2070 छात्रों से वसूले गए कुल फीस राशि की 50 फीसदी राशि का जुर्माना प्रस्तावित है। बिरला ओपन माइंड स्कूल में ज्यादा मनमानी बिरला ओपन माइंड स्कूल का निरीक्षण खुद डीईओ ने 10 अप्रैल को किया। निरीक्षण में पहली से आठवीं तक की किताबें किताब घर से बंडल के रूप में क्रय कराया जाना पाया गया। सभी किताबें निजी प्रकाशकों की हैं। स्कूल की तरफ से मनमाना फीस वसूला जा रहा है। इसमें कई फीस ऐसे हैं, जिनकी वसूली पर रोक है। सीबीएसई एफिलिएशन के प्रावधानों का उलंघन करने पर स्कूल को कुल 864 बच्चों से ली गई फीस का 50 फीसदी राशि जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076693
Views Today : 649
Views Last 7 days : 4059
Views Last 30 days : 11864
Total views : 106864
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.