Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से लूट:चाकू की नोक पर मोबाइल छीना, खाते से 14 हजार उड़ाए
Breaking News

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से लूट:चाकू की नोक पर मोबाइल छीना, खाते से 14 हजार उड़ाए

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qyu891 1777566106
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



qyu891 1777566106
राजधानी में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। गोकुल नगर इलाके में तड़के सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को चाकू की नोक पर धमकाकर उसका मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड भी हासिल कर लिया और कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से करीब 14 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता का नाम पुलिस द्वारा यशवंत साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोकुल नगर निवासी यशवंत साहू 23 अप्रैल की सुबह करीब 4:45 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वे गोकुल नगर गार्डन की ओर जा रहे थे, तभी गार्डन गेट के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि यशवंत कुछ समझ पाते, आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने सिर्फ मोबाइल ही नहीं छीना, बल्कि जबरन उसका पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर उसके खाते से करीब 14 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद यशवंत साहू ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा टिकरापारा पुलिस के विवेचना अधिकारियों ने बताया, कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिजल्ट आने से पहले ठग ने किया फोन, बोला- पास कराने के पांच हजार और 80% के लिए लगेगा 20 हजार

May 1, 2026

रायपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत; एयरपोर्ट से अस्पताल भेजा गया

May 1, 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को मिला नया ‘गुरु’, मध्य प्रदेश के अमय खुरासिया बने टीम के नए हेड कोच

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069368
Views Today : 19
Views Last 7 days : 939
Views Last 30 days : 4065
Total views : 90377
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.