![]()
सरगुजा जिले के बिलासपुर में तेज रफ्तार में ट्रक को ओव्हरटेक कर रहे बाइक सवार सामने से आ रहे स्कार्पियो वाहन से टकरा गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र के बिलासपुर में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी अमित एक्का और अरविंद केरकेट्टा बाइक से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बिलासपुर-घोघरा चौक के पास युवकों ने सामने जा रहे ट्रक को ओव्हरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे स्कार्पियो वाहन से जा टकराई। सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला
सामने से आ रहे बाइक को देखकर स्कार्पियो चालक ने स्पीड कम कर दी थी। स्कार्पियो से बाइक टकराई तो बाइक में पीछे बैठा अरविंद केरकेट्टा सड़क पर गिर गया। उसे पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। अरिवंद केरकेट्टा की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे अमित एक्का को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
