टॉप न्यूज़

मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली लाश:छपरा ढाबा के नजदीक शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस




राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अधेड की लाश मिलने से हडकंप मच गई। मृतक की शिनाख्त फाफाडीह निवासी कैलाश निर्मलकर के रुप में हुई है। मृतक प्रायवेट कंपनी में जॉब करता था। शराब पीने का आदि था और शनिवार की शाम से लापता था। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। नाली में पड़ा था शव पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा हुआ था। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। CCTV फुटेज भी खंगाल रही टीम पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button