Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुजगहन में लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार:आरोपियों ने मामा-भांजियों को बनाया था निशाना, तीन नाबालिग सहित पांच को पुलिस ने पकड़ा
Breaking News

मुजगहन में लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार:आरोपियों ने मामा-भांजियों को बनाया था निशाना, तीन नाबालिग सहित पांच को पुलिस ने पकड़ा

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 11t191620638 1775915177
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 11t191620638 1775915177
राजधानी में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सेजबहार के पास दतरेंगा निवासी परिवार को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चेतन नामदेव और नितिन ध्रुव बताए गए हैं। यह मुजगहन थाना क्षेत्र का है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल गिराई, चाबी निकाली और डंडे से भूषण और उसके साथी पर हमला कर दिया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आईं दोनों भांजियों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें खींचने की कोशिश की गई, जिससे उनके कपड़े फट गए। आरोपी गले की चेन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुजगहन में धारा 310(2), 74 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, मुजगहन थाना और न्यू राजेंद्र नगर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी चेतन नामदेव को पकड़ा गया, जिसने अपने साथी नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूटा का सामान जब्त किया है। पहले भी जेल जा चुका आरोपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेतन नामदेव और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076711
Views Today : 674
Views Last 7 days : 4084
Views Last 30 days : 11889
Total views : 106889
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.