Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुख्यमंत्री साय आज सोनाखान में 101 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमि पूजन
Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज सोनाखान में 101 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमि पूजन

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 12 2025 chattisgarh cm
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया न्यूज, कसडोल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान पहुंचेंगे। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के समग्र विकास के लिए 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले इस विकास पैकेज में 75 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे ये योजनाएं तुरंत क्षेत्र की जनता को समर्पित हो जाएंगी।

31 नए कार्यों का शिलान्यास

वहीं, 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये की लागत के 31 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जो भविष्य में क्षेत्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

घर-घर शुद्ध जल और सिंचाई सुविधाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण नल जल प्रदाय योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से विभिन्न ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

प्रमुख लोकार्पित कार्यों में ग्राम ओड़ान में दो करोड़ 40 लाख 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम खरतोरा में दो करोड़ 35 लाख आठ हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम सकरी (स) में एक करोड़ 90 लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम गोरधा में एक करोड़ 72 लाख 22 हजार की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना और ग्राम दतान (ख) में एक करोड़ 61 लाख 24 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना प्रमुख हैं।

जल संसाधन विभाग के कार्यों से मजबूत होगा कृषि ढांचा

आगामी विकास की आधारशिला रखते हुए, जल संसाधन विभाग के कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। ये परियोजनाएं सिंचाई और जल संरक्षण को मजबूती प्रदान करेंगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रमुख भूमिपूजन कार्यों में पांच करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें- नवा रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक प्रयोगशाला, बढ़ेगी खाद्य और दवा जांच क्षमता

ये परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं

इसके अतिरिक्त, तीन करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बलौदा बाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण होगा। जल संरक्षण के लिए विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में तीन करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से स्टापडेम निर्माण तथा विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में दो करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से स्टापडेम निर्माण भी प्रस्तावित है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074715
Views Today : 149
Views Last 7 days : 5637
Views Last 30 days : 9793
Total views : 102786
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.