Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप:माइनिंग के काम में निवेश के बहाने बढ़ाई नजदीकी, दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, रांची के कारोबारी पर FIR
Breaking News

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप:माइनिंग के काम में निवेश के बहाने बढ़ाई नजदीकी, दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, रांची के कारोबारी पर FIR

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
civil line thana 1779384871
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



civil line thana 1779384871
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने महिला के साथ दिल्ली में दुष्कर्म किया। इससे पहले दिल्ली में ही उनकी मुलाकात हुई थी, तब आरोपी कारोबारी ने माइनिंग में निवेश के बहाने महिला से नजदीकियां बनाई थी। महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबार के दौरान हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती है। वो भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब दो साल पहले उनकी पहचान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताया। साथ ही भाजपा नेत्री को भी निवेश करने पर अच्छी कमाई का लालच दिया। जिसके बाद आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। रेप के बाद करने लगा ब्लैकमेल
भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी उल्टा महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता रहा। 2.50 करोड़ कराया निवेश, अवैध वसूली का भी आरोप
भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया है कि कारोबारी संजय सिंह ने अलग-अलग किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। महिला ने आरटीजीएस सहित अलग-अलग माध्यम से रुपए लिए, जिसके बाद वो नकद इन्वेस्ट करने का झांसा देता रहा। बाद में महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उल्टा कारोबारी उसे ब्लैकमेल करन अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। झारखंड में पुलिस ने दी दबिश
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस झारखंड भी गई थी। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की अनोखी पहल:सरेंडर के बाद पहली बार किया ट्रेन में सफर, बालोद में देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म

May 22, 2026

बालोद कलेक्टर को मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान:दिव्या उमेश मिश्रा देश की 100 सर्वश्रेष्ठ जिला कलेक्टरों में शामिल, अधिकारियों ने दी बधाई

May 21, 2026

PCC Chiefs Statement | PM Modi Meloni Photos Wedding Shoot Controversy

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071429
Views Today : 1
Views Last 7 days : 1788
Views Last 30 days : 4376
Total views : 93587
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.