Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुंगेली में शराब तस्करी करने वाला गिरफ्तार:74 हजार का माल पुलिस ने किया जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
Breaking News

मुंगेली में शराब तस्करी करने वाला गिरफ्तार:74 हजार का माल पुलिस ने किया जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7613f071 f029 44cc 8618 073476df2fb3 1777128749315
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7613f071 f029 44cc 8618 073476df2fb3 1777128749315
मुंगेली पुलिस ने देशी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 पाव देशी प्लेन शराब, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 74,000 रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देशी शराब का अवैध परिवहन कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम बिरगांव कोदवाबानी रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेन्द्र कुमार डाहिरे (40) बताया, जो बैगाकापा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली का निवासी है। उसके कब्जे से एक विमल पान मसाला के थैले में 100 नग देशी प्लेन शराब (18 बल्क लीटर) मिली, जिसकी कीमत 8,000 रुपए है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक (सीजी-28 यू-2837) और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त की गई सभी सामग्री की कुल कीमत 74,000 रुपए है। आरोपी भूपेन्द्र कुमार डाहिरे के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074936
Views Today : 16
Views Last 7 days : 2662
Views Last 30 days : 9082
Total views : 103024
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.