Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुंगेली में नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर रायपुर ले गया था, पुलिस ने धर दबोचा
Breaking News

मुंगेली में नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर रायपुर ले गया था, पुलिस ने धर दबोचा

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7684196a 36ea 4a17 b80a ae3724057aae 1779025488504
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7684196a 36ea 4a17 b80a ae3724057aae 1779025488504
मुंगेली जिले पथरिया थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी हिमेश धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शातिर तरीके से नाबालिग को बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भोजराज पटेल के कड़े निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। जानिए पूरा मामला घटना 10-11 अप्रैल की रात की है तब प्रार्थिया ने पथरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) (अपहरण) का केस दर्ज कर जांच शुरू की। रायपुर में पुलिस की रेड: ऐसे पकड़ाया आरोपी एसएसपी भोजराज पटेल ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। पथरिया पुलिस ने मुखबिरों को एक्टिव किया और साइबर सेल (तकनीकी सहायता) की मदद ली। पुलिस को पुख्ता लोकेशन मिलने के बाद एक विशेष टीम रायपुर भेजी गई। आरोपी के कब्जे से छुड़ाया
पुलिस ने पीपरलोड (थाना सरगांव) निवासी संदेही आरोपी हिमेश धृतलहरे के ठिकाने पर दबिश देकर नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़ाया। झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, लगीं पॉक्सो की धाराएं पुलिस की पूछताछ और पीड़िता के दर्ज बयानों में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी हिमेश ने नाबालिग को शादी का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता के बयान और मेडिकल टेस्ट (स्वास्थ्य परीक्षण) के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। अब आरोपी पर BNS की धारा 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 व 6 के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया आरोपी आरोपी हिमेश धृतलहरे ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लवन में शराब भट्टी बंद कराने की मांग,थाने पहुंचे ग्रामीण:कहा- ओवररेट बिक्री से आए दिन हो रहे विवाद, एसडीओपी ने दिया जांच का आश्वासन

May 17, 2026

चाय दुकान में विवाद, 7 आरोपी गिरफ्तार:भाठागांव बस स्टैंड में भिड़े युवक, राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 17, 2026

कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन, सरकार की विफलता गिनाई:कांग्रेस ने कहा-पेट्रोलियम कंपनियों ने करोड़ों का मुनाफा कमाया, अब मंहगाई बम फोड़ा

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070801
Views Today : 295
Views Last 7 days : 1589
Views Last 30 days : 4081
Total views : 92495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.