Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुंगेली के सरगांव हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:बारात में चाकूबाजी कर हत्या करने वाले को पुलिस ने पेंड्रा रेलवे स्टेशन से दबोचा
Breaking News

मुंगेली के सरगांव हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:बारात में चाकूबाजी कर हत्या करने वाले को पुलिस ने पेंड्रा रेलवे स्टेशन से दबोचा

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9f97fefa 923c 47f3 96fd 6e647d654514 1779462983550
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9f97fefa 923c 47f3 96fd 6e647d654514 1779462983550
मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में बारात के दौरान हुई चाकूबाजी और मारपीट की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ा गया, जब वह नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहा था। इस घटना में लक्ष्मी प्रधान नामक युवक की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हुए थे। बारात से लौट रहे लोगों पर किया था हमला घटना 8-9 मई की रात की है। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि वर्मा (20) निवासी लखराम ने अपने साथी सुधीर केवट के साथ मिलकर बारात से लौट रहे लोगों के साथ गाली-गलौज की थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मी प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि सूरज कश्यप सहित अन्य लोग घायल हुए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका था जेल सरगांव थाना पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। सह-आरोपी सुधीर केवट को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि मुख्य आरोपी रवि वर्मा लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। उज्जैन से लौटते वक्त दबोचा गया एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर साइबर टीम और सरगांव पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 21 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उज्जैन से नर्मदा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। ट्रेन पहुंचते ही पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पहले खुद को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जाना बताया। हालांकि बाद में उसने हत्या की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से वह उज्जैन में छिपा हुआ था। पैसे खत्म होने पर वह वापस लौट रहा था और आगे जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी रवि वर्मा को गिरफ्तार कर 22 मई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क-पानी के लिए नहीं मिला फंड,56 सरपंचों ने सौंपे इस्तीफे:कांकेर में सरपंच बोले-वादे पूरे करना मुश्किल, मानदेय भी अटका, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

May 23, 2026

भिलाई के व्यापारी के साथ 20 लाख की ठगी:ऑस्ट्रेलिया गए डायरेक्टर की DP लगाकर अकाउंटेंट को भेजा मैसेज, अगले दिन 48 लाख की डिमांड की तो खुला राज

May 23, 2026

हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी-नंबर मिलने के बाद नहीं पकड़ पाई पुलिस,प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे 35 लाख

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071689
Views Today : 191
Views Last 7 days : 2228
Views Last 30 days : 4799
Total views : 94133
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.