Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मामा की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप:बालोद में रिकॉर्ड से नाम हटाकर बेच दी पांच एकड़ जमीन,पटवारी समेत दो पर केस दर्ज
Breaking News

मामा की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप:बालोद में रिकॉर्ड से नाम हटाकर बेच दी पांच एकड़ जमीन,पटवारी समेत दो पर केस दर्ज

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 21t194631136 1779372980
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 21t194631136 1779372980
बालोद जिले के ग्राम मुजगहन में दिवंगत मामा की करीब पांच एकड़ जमीन फर्जी तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक आरोपी ने तत्कालीन पटवारी से मिलकर तीन भाइयों का नाम रिकॉर्ड से हटवा दिया और बाद में जमीन बेच दी। मामले में देवरी थाना पुलिस ने आरोपी पोषण साहू और तत्कालीन हल्का पटवारी राजीव कुमार श्रीरंगे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। देवरी टीआई मनीष शेंडे ने बताया कि शुरुआती जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है। 14 मई को ग्राम मुजगहन निवासी महेंद्र कुमार साहू ने पिनकापार चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके मामा रेवाराम साहू की खसरा नंबर 937 की 1.9 हेक्टेयर जमीन वर्ष 2006 में वसीयतनामा के आधार पर महेंद्र कुमार साहू, मनीष साहू, पोषण साहू और मोहन दास उर्फ राजू के नाम पर दर्ज थी। आरोप है कि पोषण साहू ने तत्कालीन हल्का पटवारी राजीव कुमार श्रीरंगे से मिलकर महेंद्र कुमार साहू, मनीष साहू और मोहन दास उर्फ राजू का नाम रिकॉर्ड से हटवा दिया और स्वयं को अकेला वारिस दर्शाकर 28 दिसंबर 2023 को जमीन नागेंद्र कुमार बघेल के नाम बेच दी। महेंद्र ने बताया कि त्रुटि सुधार की प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई और न ही सक्षम न्यायालय का कोई आदेश लिया गया। मामले में राजस्व विभाग ने महेंद्र कुमार साहू, पोषण साहू, तत्कालीन पटवारी राजीव कुमार श्रीरंगे समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। महेंद्र ने बताया कि वर्ष 2024 में जब वे जमीन का खाता विभाजन कराने हल्का पटवारी के पास पहुंचे, तब उन्हें जानकारी मिली कि तीन लोगों का नाम हटाकर जमीन बेच दी गई है और वर्तमान खरीदार का नाम रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर, देवरीबंगला थाना और एसपी कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। डौंडीलोहारा एसडीएम द्वारा की गई जांच में भी बिना वैध दस्तावेज और सक्षम अधिकारी के आदेश के नाम विलोपित करने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट 23 दिसंबर 2024 को कलेक्टर को सौंपी गई थी, जिसके बाद मामले की जांच तेज हुई। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में:आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा, 3 हजार का जुर्माना, जांच अधिकारी का सम्मान

May 21, 2026

कवर्धा में सूने मकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, मामले की जांच जारी

May 21, 2026

विधायक ने 4 दिन में 33 गांवों का दौरा किया:बीजापुर में ग्रामीणों से सीधा संवाद, स्कूल-सड़क-रोजगार की मांगें सुनीं

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071424
Views Today : 268
Views Last 7 days : 1999
Views Last 30 days : 4478
Total views : 93561
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.