![]()
हसौद | ग्राम गुंजियबोड़ में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर में अकेला था; परिजन किसी काम से गांव से बाहर गए थे। रविवार सुबह जब वे लौटे, तो दरवाजा बंद पाकर संदेह हुआ, अंदर जाने पर राकेश का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, राकेश साहू पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी आत्मघाती प्रयास कर चुका था। तब समय रहते उसे बचा लिया गया था, लेकिन इस बार उसने जान दे दी। हसौद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
