Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » माता-पिता से बात करने से रोका, मानसिक प्रताड़ना का समेत कई आरोप
Breaking News

माता-पिता से बात करने से रोका, मानसिक प्रताड़ना का समेत कई आरोप

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 04 2026 wing commander suicide case cg
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 10:12:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 10:25:59 AM (IST)

रायपुर में विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर FIR दर्ज: माता-पिता से बात करने से रोका, मानसिक प्रताड़ना का समेत कई आरोप
रायपुर में विंग कमांडर ने की थी आत्महत्या (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस
  2. पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप
  3. आत्महत्या से पहले कई कॉल, पत्नी ने नहीं उठाए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

घटना 10-11 मार्च की दरम्यानी रात की

पुलिस के अनुसार, 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव ने 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल निरीक्षण में मौत का कारण फांसी लगाना ही पाया गया।

वाराणसी के निवासी थे विपुल यादव

मृतक विपुल यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शहंशाहपुर के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थी और वे परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह परिसर में रह रहे थे।

प्रेम विवाह के बाद लगातार विवाद

जांच के दौरान मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि विपुल और अर्जिता ने वर्ष 2014 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। पिता के अनुसार, अर्जिता द्वारा लगातार अपमान और प्रताड़ना के कारण विपुल मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

मारपीट और पैसों की मांग के आरोप

परिजनों ने पुलिस को सीडी और अन्य साक्ष्य भी सौंपे हैं, जिनमें पत्नी द्वारा मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अर्जिता ने बेंगलुरु में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए विपुल पर दबाव बनाया और लगभग 50 लाख रुपये भी लिए गए।

आत्महत्या से पहले किए कई कॉल

जांच में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले विपुल ने अपनी पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किए गए। पुलिस के अनुसार, इससे उनकी मानसिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067840
Views Today : 11
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 4029
Total views : 88776
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.