बैकुंठपुर | गहोई समाज की महिला मंडली ने बाजारपारा क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड गायन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही और हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना की। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए, जिनमें उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। महिला मंडली की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।
<
