बालोद | जिले के कुछ उपस्वास्थ्य केंद्र में स्थायी रूप से महिला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की नियुक्ति न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उपस्वास्थ्य केंद्र में आम नागरिकों तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की जाती है, लेकिन महिला स्वास्थ्य संयोजक उपलब्ध न होने से जननी सुरक्षा कार्यक्रम तथा प्रसव से संबंधित कार्य बाधित हो रहे हैं।
<
