टॉप न्यूज़

मरवाही छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं:छात्राओं ने खराब भोजन, दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया था




जीपीएम जिले के मरवाही स्थित सेमरदर्री प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास की प्रभारी अधीक्षिका ऋतु गुप्ता को पद से हटा दिया गया है। छात्राओं की खराब भोजन, दुर्व्यवहार और निजी काम कराने की शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद आदिवासी विकास विभाग ने यह कार्रवाई की। छात्राओं ने अधीक्षिका पर छात्रावास में अव्यवस्था, दुर्व्यवहार और उनसे निजी काम कराने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। छात्राओं के अनुसार, छात्रावास में समय पर नाश्ता नहीं मिलता था। भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब थी और कई बार खाने में कीड़े तक मिले। साबुन जैसी जरूरी सामग्री भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराई जाती थी। निजी काम कराने का भी आरोप छात्राओं ने आरोप लगाया कि अधीक्षिका उनसे अपने निजी काम करवाती थीं। उनके लिए अलग से भोजन तैयार कराया जाता था और भोजन के बाद बर्तन भी छात्राओं से ही धुलवाए जाते थे। शिकायत वापस लेने के लिए बनाया गया दबाव छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उल्टा उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए डराया-धमकाया गया और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जांच में सही पाए गए आरोप छात्राओं की शिकायत पर जीपीएम जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त गोपेश मनहर ने मामले की जांच कराई। छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और जांच में शिकायतों की पुष्टि हुई। नई अधीक्षिका को मिला अतिरिक्त प्रभार जांच रिपोर्ट के आधार पर ऋतु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से प्रभारी अधीक्षिका के पद से हटाकर उनकी मूल पदस्थापना प्राथमिक शाला बालक, सिवनी में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बर्नाडीन तिर्की, जो प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास बंशीताल की प्रभारी अधीक्षिका हैं, उन्हें सेमरदर्री छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button