Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महानदी में खनिज विभाग का छापा, 4 मशीनें जब्त:ग्रामीण बोले- बाकी मशीनें जंगल में छिपीं, 24 घंटे गीली रेत की लोडिंग, नेताओं का संरक्षण
Breaking News

महानदी में खनिज विभाग का छापा, 4 मशीनें जब्त:ग्रामीण बोले- बाकी मशीनें जंगल में छिपीं, 24 घंटे गीली रेत की लोडिंग, नेताओं का संरक्षण

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f3feb4f1 1561 4865 b5d4 b5591872e90b 1776573746896
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f3feb4f1 1561 4865 b5d4 b5591872e90b 1776573746896
महानदी के रायपुर-बलौदाबाजार सीमा पर स्थित चिखली और कुरूद रेत घाटों पर शुक्रवार रात करीब 3 बजे खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 4 चेन माउंटेन मशीनें जब्त की गईं। हालांकि हाइवा गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अब स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल दिखावा है। उनके अनुसार, जब्त की गई चार मशीनें सिर्फ नाममात्र की हैं, जबकि बाकी मशीनें जंगल में छिपा दी गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि फरार हुए हाइवा वाहनों में से कई बड़े नेताओं के हैं, इसलिए उन्हें नहीं पकड़ा गया। मशीनें जंगल में छिपा दी गईं- उप सरपंच उपसरपंच फागू सेन ने बताया कि रात भर हाइवा की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ग्रामीण राम प्रसाद ने कहा, “जो चार मशीन जब्त हुई हैं, वो तो दिखावा है। बाकी मशीनें जंगल में छिपा दी गईं।” रवि बंजारे ने नदी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार रेत खनन से महानदी की कमर टूट चुकी है। पहले नदी में पानी होता था, अब सिर्फ गहरे गड्ढे रह गए हैं और नदी सूख रही है। 24 घंटे गीली रेत खोदकर लोडिंग जानकारी के अनुसार, चिखली, कुरूद और हरदी जैसे रेत घाटों पर रेत माफिया सक्रिय है। यहां से रोजाना 500 से अधिक ओवरलोड हाइवा रेत निकाली जाती है, जबकि मुश्किल से 10 प्रतिशत हाइवा पर ही रॉयल्टी काटी जाती है। नियमानुसार, रेत खनन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मैन्युअल तरीके से होना चाहिए, लेकिन माफिया 24 घंटे गीली रेत खोदकर लोडिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रखी यह मांग ग्रामीणों ने अब मांग की है कि, सभी घाटों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जंगल में छिपी हुई सभी मशीनें जब्त की जाएं। रेत माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले नेताओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह कार्रवाई नहीं होती, महानदी सूखती रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.